{"_id":"5d449caf8ebc3e6cef2b26e1","slug":"crime-bareilly-news-bly3710226121","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सपा नेता के पुत्र पर हमला, कार तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सपा नेता के पुत्र पर हमला, कार तोड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मॉडल टाउन में शुक्रवार रात महिला सपा नेता के पुत्र पर हमला करके उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी गई। देर रात पीड़ित के साथ काफी भीड़ थाने पहुंच गई। वहां एक भाजपा नेता पर शक जताते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी है। वहीं, भाजपा नेता ने खुद को निर्दोष बताया है।
प्रेमनगर के जनकपुरी निवासी महिला सपा नेता नीरज तिवारी के पुत्र अनमोल तिवारी सपा लोहिया वाहिनी में पदाधिकारी रह चुके हैं। अमन के मुताबिक रात साढ़े आठ बजे वह कार से ईट पजाया तिराहे से माधोबाड़ी होते हुए घर जा रहे थे। माधोबाड़ी में तीन लोगों ने हाथ देकर उनकी कार रुकवाई। अनमोल ने बताया कि कार रुकते ही दो लोगों ने ईंट पत्थर से उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कार के शीशे बंद करके मॉडल टाउन की ओर कार दौड़ा दी। ईंट से कार के शीशे टूट गए और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद अनमोल ने परिवार के लोगों को कॉल करके घटना की सूचना दी। मां नीरज तिवारी के साथ थाना बारादरी पहुंचे अनमोल ने बताया कि दो दिन पहले एक कार्यक्रम में उनकी भाजपा नेता प्रदीप पुष्कर से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। अगले दिन प्रदीप उनके घर आए तो अभद्रता की। उन्हें शक है कि प्रदीप ने ही अपने साथियों के संग मिलकर यह जानलेवा हमला किया होगा। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रदीप पर सीधा आरोप नहीं है। पुलिस सीसीटीवी व अन्य तरीकों से प्रदीप की मौजूदगी की तस्दीक कर लेगी। प्रदीप का दोष हुआ तो रिपोर्ट में उनका नाम शामिल किया जाएगा।
अनमोल मेरे छोटे भाई की तरह है। उससे कोई झगड़ा नहीं हुआ। घर पहुंचकर अभद्रता करने या हमले की बात है तो संबंधित सीसीटीवी फुटेज या मेरे मोबाइल की लोकेशन चेक कर ली जाए, साबित हो गया तो हर सजा भुगतने को तैयार हूूं। - प्रदीप पुष्कर, भाजपा नेता