फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

रेलवे कॉलोनी से जनरेटर चोरी कर ले जाते चार दबोचे

Sat, 03 Aug 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। पुलिस ने इज्जतनगर डीजल शेड के पास से चोरी का जनरेटर ले जाते चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। चारो आरोपियों के पास चाकू भी बरामद हुए हैं। सुबह सवा दस बजे न्यू मॉडल रेलवे कॉलोनी जाहिद खान, अहसान अली, जाबिर अली और जाकिर अली पानी की टंकी के पास बने खंडहर से जनरेटर ले जा रहे थे। पुलिस ने उनको रोककर पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गए। उन्होंने बताया कि यह जनरेटर उन्होंने 31 जुलाई को चोरी की थी। चोरी के बाद खंडहर में छिपा दिया। आज मौका देखकर बेचने ले जा रहे थे। तलाशी लेने पर उनके पास से चाकू, रुपये और अन्य हमला करने वाली चीजें भी बरामद हुई। इधर, प्रेमनगर के जनकपुरी के तरविंदर सिंह ने बताया कि उनका डीजल शेड के पास सीसी रोड बनाने का काम चल रहा है। जनरेटर भी वहां रखा हुआ था। एक अगस्त की सुबह को साइट पर पहुंचा तो देखा कि जनरेटर नहीं है। आसपास तलाश करने के बाद थाना इज्जतनगर में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इज्जतनगर इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि रेलवे कॉलोनी से चोरी जनरेटर को बरामद कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed