फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

लो भइया सारे दावे हवाहवाई!

Sat, 03 Aug 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। सत्संगी परिवार ने पुलिस अफसरों पर एक और सवाल खड़ा किया है। सत्संगी परिवार का कहना है कि पुलिस ने इस मर्डर केस की छानबीन के नाम पर सिर्फ हवा में हाथ-पांव चलाने के अलावा कुछ नहीं किया। अनुराग भागवानी के बारे में पहला सुराग उन्होंने पुलिस को दिया था। इसी के बाद पुलिस ने उसे पकड़ा लेकिन फिर ऐसी कहानी बना दी जिससे उन्हीं लोगों को शर्मिंदगी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मृतक नीरज सत्संगी के छोटे भाई संजय सत्संगी का कहना है कि फुटेज, फिंगरप्रिंट जैसे सारे साक्ष्य होने के बावजूद पुलिस घटना के बाद अंधेरे में तीर चला रही थी। 26 जुलाई को उन्हीं ने पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर प्रेमनगर को हत्यारे का क्लू दिया था। कहा था कि पहले पड़ोस में रहने वाले ऑटो ड्राइवर का चेहरा फुटेज के आरोपी से मिलता हुआ लग रहा है। इसके बाद ही पुलिस ने अनुराग के बारे में जानकारी करके उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

संजय का कहना था कि पुलिस ने अनुराग को कब और कहां से पकड़ा, उन्हें इसके बारे में भी सही जानकारी नहीं दी गई। हो सकता है कि उनकी ओर से क्लू मिलने के बाद ही पुलिस ने आरोपी को कब्जे में ले लिया हो और खुलासे की कहानी बनाने के लिए उस पर दबाव डाला हो। पुलिस ने 30 जुलाई की रात उनका आरोपी से सामना कराया था। तब आरोपी वही रटी रटाई कहानी सुना रहा था जो उन्हें पुलिस ने बताई थी। उन्होंने जो सवाल किए, उनके ठोस जवाब भी अनुराग पर नहीं थे। ऐसे में उन्हें सही से ये भी नहीं पता कि अनुराग ही कातिल है या कोई और हत्या करके चला गया। पुलिस के पास जो फुटेज है, उससे मिलता हुआ अनुराग का चेहरा है, इसके अलावा दूसरे क्या साक्ष्य हैं, वे नहीं जानते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed