फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

अब दिल्ली में बैठकर होगा बरेली के अफसरों से हिसाब

Sun, 04 Aug 2019 07:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। सत्संगी दंपती मर्डर केस के खुलासे की पुलिस की कहानी से बुरी तरह आहत और शर्मिंदा सत्संगी परिवार बुधवार रात को ही यह परिवार बरेली छोड़ गया। फोन पर हुई बातचीत से पता लगा कि सत्संगी परिवार ने अब दिल्ली में डेरा जमा लिया है। बृहस्पतिवार को परिवार के लोगों ने गृह मंत्रालय में संपर्क किया और बरेली पुलिस की कहानी को चुनौती देते हुए सीबीआई जांच की मांग की। परिवार ने इसके साथ नेशनल मीडिया और केंद्र सरकार के कुछ मंत्रियों से भी संपर्क साधा है।
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक की अफसर रूपा सत्संगी और उनके पति नीरज सत्संगी की 24 जुलाई की रात गुलमोहर पार्क कॉलोनी स्थित उनके घर में ही लोहे के मूसल से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को पुलिस के आला अफसरों ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया तो सत्संगी परिवार सकते में आ गया। पुलिस अफसरों ने बताया कि रूपा सत्संगी ने ही अपने परिचित ऑटो ड्राइवर अनुराग भागवानी को पांच लाख रुपये में लंबे समय से बीमार चल रहे अपने पति की हत्या की सुपारी दी थी। अनुराग के साथ पहले से उनके नजदीकी संबंध थे। पति की हत्या के दौरान रूपा ने शोर मचाना शुरू किया तो अनुराग ने उनकी भी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के खुलासे में रूपा सत्संगी के चरित्र पर सवाल उठने से असहज हुए सत्संगी परिवार ने पहले तो अफसरों से बात कर कड़ा विरोध जताया और फिर रात में ही बरेली से दिल्ली रवाना हो गया। परिवार के वरिष्ठ सदस्य संजय सत्संगी ने बताया कि दिल्ली आने के बाद उन लोगों ने बृहस्पतिवार को गृह मंत्रालय में अपील भी दायर कर दी है। इसमें उन्होंने बरेली पुलिस की कहानी को निराधार बताते हुए कहा है कि पुलिस ने बिना कोई तस्दीक किए उनकी भाभी पर गंभीर आरोप लगाकर पूरे परिवार को कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा है। पुलिस ने ऐसा सिर्फ इसलिए किया ताकि उसे हत्या का सही कारण तलाशने में मशक्कत न करनी पड़े। अफसरों ने उनसे कहा था कि खुलासे के वक्त उन्हें बुलाया जाएगा पर ऐसा नहीं किया। सिर्फ आरोपी के बयान के आधार पर पूरे परिवार की जिंदगी तबाह कर दी। वह अब इस मामले में पूरा सच सामने लाने के लिए सीबीआई जांच चाहते हैं। कई मंत्रियों और नेशनल मीडिया से भी उन्होंने संपर्क साधा है। बरेली के अधिकारियों को भी उन्होंने अपने खुलासे पर खेद जताने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed