{"_id":"5d40a1ce8ebc3e6ce04cac42","slug":"crime-bareilly-news-bly3705847151","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंस चुराने आए बदमाशों ने महिला से की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंस चुराने आए बदमाशों ने महिला से की लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के घर से भैंस चोरी कर ले जा रहे बदमाशों ने विरोध पर उनकी पत्नी से लूटपाट व छेड़छाड़ की। काम के चलते भुता गए व्यक्ति ने सूचना मिलने पर पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने आरोपियों के घर से भैंस बरामद की, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने कैंट थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
कैंट क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति दवा कंपनी में एमआर हैं। वह सोमवार को कंपनी के काम से भुता गए हुए थे। उनके मुताबिक सोमवार रात गांव के ही चार दबंग पुरानी रंजिश के चलते उनके घर में घुस आए और भैंस चोरी करके ले जाने लगे। घर में मौजूद उनकी पत्नी ने दबंगों को रोकने की कोशिश की तो वह उनसे हाथापाई करने लगे। आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपियों ने उनकी पत्नी से छेड़छाड़ की और उनके कान के कुंडल लूट लिए।