फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

असम की प्रेमिका को ट्रेन से फेंककर खुद कूदा प्रेमी

Wed, 31 Jul 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। तीन महीने पहले एक मिस्डकॉल से शुरू हुए प्यार का अंजाम एक खौफनाक मोड़ तक जा पहुंचा। असम की एक युवती मुरादाबाद के प्रेमी के भरोसे घर छोड़कर चली आई तो बरेली से गुजरते हुए धोखे का शिकार हो गई। युवती के मुताबिक प्रेमी ने उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया और फिर खुद कूद गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना कर दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी की सीएचसी से मंगलवार सुबह एक युवक और युवती को लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद होश में आने पर युवती ने अपना परिचय दिया और घटना बताई। युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। असम के जिला तिनसुखिया निवासी युवती बेबी कुमार (18) ने बताया कि करीब तीन महीने पहले धोखे से एक मिस्डकॉल लगने के बाद उस नंबर से बार-बार पलटकर कॉल आने लगी। दूसरी तरफ से बात कर रहा मुरादाबाद निवासी युवक बहाने से उससे बात करता रहता था। बातचीत के सिलसिले में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। बेबी के मुताबिक साथ चलने का निर्णय लेने के बाद 23 जुलाई को प्रेमी असम पहुंचा। दोनों वहां से बिहार पहुंचे और शादी कर ली। इसके बाद दोनों घूमने के लिए असम एक्सप्रेस से दिल्ली जाने को निकले थे। आरोप है कि यहां फतेहगंज पश्चिमी के पास से ट्रेन गुजर रही थी। कथित पति ने उसे गेट पर बुलाकर ट्रेन से धक्का दे दिया और फिर खुद भी कूद पड़ा। सब इतनी जल्दी हुआ कि वह कुछ समझ ही नहीं पाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। यहां अस्पताल में होश में आने पर प्रेमी बेबी के बेड के पास पहुंचा तो वह बुरी तरह सहमकर रोने लगी और उसे दूर रखने को कहा। प्रेमी असम में नगर निकाय कर्मचारी है। फतेहगंज पश्चिमी इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया की भिटौरा में घटना होने की सूचना मिली थी। दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया दिया था। युवक की जेब से निकली डायरी से उसके परिवार का नंबर लेकर सूचना दी गई है। युवती के आरोपों के चलते घटना की जांच की जाएगी। ठीक से होश में आने पर पुलिस उसके बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed