{"_id":"5d3f5daf8ebc3e6d007e00c5","slug":"crime-bareilly-news-bly3705209199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों से परेशान महिला ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसियों से परेशान महिला ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
बरेली। पड़ोसियों से नोकझोंक और उनके आपत्तिजनक आरोपों से परेशान एक महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। बीते वर्ष महिला ने पड़ोसियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पड़ोसियों ने कोर्ट क्रास कंप्लेंट कर दी थी। प्रेमनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज पति की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्रेमनगर क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय एक महिला ने बीते वर्ष अपने पड़ोसी अंकित बिसारिया, विकास बिसारिया और उनके पिता के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपियों ने भी उनके खिलाफ कोर्ट में एक क्रास कंप्लेंट कर दी थी। महिला के पति के मुताबिक आरोपी अकसर उन पर आपत्तिजनक आरोप लगाया करते थे। इसके चलते वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी थी। बताया कि सोमवार रात खुद को कमरे में बंद करके महिला ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर बाहर न निकली तो दरवाजा तोड़ना पड़ा।