{"_id":"5d3f5db28ebc3e6ccc03cffb","slug":"crime-bareilly-news-bly370503649","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ के मुनीम को गोली मारकर लूटने वाले सात बदमाशों पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ के मुनीम को गोली मारकर लूटने वाले सात बदमाशों पर गैंगस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोहाड़ापीर में सराफ के मुनीम को गोली मारकर लूटने के आरोपियों पर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इनमें से दो कथित बदमाशों को पुलिस ने इज्जतनगर के गांव अहलादपुर में उसी दिन एनकाउंटर में मार गिराया था। बाकी के आरोपी पुलिस ने कुछ समय बाद गिरफ्तार कर जेले भेजे थे। दिल्ली से बुलाए गए तीन बदमाशों का अभी कोई पता नहीं लगा है।
सात जनवरी को शास्त्रीनगर निवासी सराफ प्रदीप अग्रवाल के मुनीम को कोहाड़ापीर पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर लूट लिया था। मुनीम दो अन्य लोगों के साथ करीब 15 लाख रुपये लेकर जेवरात खरीदने जा रहे थे। घटना वाले दिन ही पुलिस ने दो कथित बदमाशों को अहलादपुर में एनकाउंटर में मार गिराने का दावा किया था। बाकी बदमाश भाग निकले थे। कुछ दिन बाद भोजीपुरा के धौराटांडा निवासी वकील, फैसल, शेरगढ़ के बजरिया निवासी तनवीर, देवरनियां के वसुधरन निवासी सुरेंद्र कुमार उर्फ राजू, कैंट के कांधरपुर निवासी अतुल गुप्ता, प्रेमनगर के बानखाना निवासी संतोष गुप्ता और कोतवाली के चौपुला निवासी अमित सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार को इन लुटेरों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।