फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

चेहरा सामने, साक्ष्य भी पास मगर हत्यारा कब पकड़ेंगे

Tue, 30 Jul 2019 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 03:00 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। डबल मर्डर का खुलासा न होने से आहत सत्संगी फैमिली सोमवार को एडीजी और कमिश्नर से मिली। परिवार के लोगों का कहना था कि पुलिस भागदौड़ करती दिखती है पर छह दिन बाद भी खुलासा न होना अजीब बात है। उनसे भी पुलिस लंबी पूछताछ कर चुकी है, जो सहयोग चाहिए था वो दे रहे हैं। कातिल का चेहरा भी पुलिस के पास है फिर भी असली आरोपी नहीं पकड़ा जा सका है। कहा कि एक-दो दिन में खुलासा न होने पर वे लोग पीएमओ में संपर्क करेंगे, नेशनल मीडिया में मुद्दे को उठाएंगे। एडीजी ने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्दी ही सही खुलासा करेगी।
विज्ञापन

24 जुलाई की रात गुलमोहर पार्क कॉलोनी में हुई सेंट्रल बैंक की सहायक प्रबंधक रूपा सत्संगी और उनके पति नीरज सत्संगी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। आते-जाते वक्त हत्यारे की तस्वीर आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस कई संदिग्धों को उठा चुकी है पर असली हत्यारा अभी पकड़ से बाहर है। दुबई से आकर यहां होटल में रह रहे नीरज सत्संगी के भाई संजय और प्रेम व बेटा जतिन परिवार के लोगों व कांग्रेस नेता अजय शुक्ला के साथ सोमवार को एडीजी अविनाश चंद्र से उनके कार्यालय में मिले। बताया कि पुलिस इस वारदात में काम करती तो दिखती है, रोज उनसे मिलकर सूचनाओं का आदान प्रदान करती है पर इसका नतीजा कुछ नहीं निकलता। जिसे पकड़ा गया है वो भी निर्दोष बताया जा रहा है। वे नहीं चाहते कि किसी बेगुनाह को फंसाया जाए पर उन्हें हर हाल में एक-दो दिन में खुलासा चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस सही आरोपी को सामने लाए और वारदात की सही वजह बताए। अभी तक की तफ्तीश से वे लोग बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं। वे लोग दुबई व अन्य स्थानों से अपना काम छोड़कर यहां सिर्फ इसलिए रुके हुए हैं ताकि सच का पता लग सके। मजबूरी में वे प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय में जाकर शिकायत करें। नेशनल लेवल पर मीडिया के सामने खुलासा न होने का मुद्दा उठाएंगे। एडीजी ने इन लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं, जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा। वे लोग परेशान न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहब फिर भी कह रहे- अब खुला समझें
 सत्संगी परिवार के लोग कमिश्नर रणवीर प्रसाद से भी मिले। कमिश्नर ने कॉल करके एक पुलिस अधिकारी से केस का अपडेट लिया। बताते हैं कि उधर से कहा गया कि केस अब खुला ही समझें। इनपुट मिलने के बाद कमिश्नर ने भी परिवार को जल्दी खुलासा करने का आश्वासन दिया। बाद में सत्संगी परिवार ने होटल में पत्रकारों से बात की। भाई संजय ने कहा कि अधिकांश हत्या के मामलों में पुलिस के पास सबूत नहीं होते और पुलिस मेहनत करके घटना का खुलासा कर देती है। इस घटना में मौके पर ही पुलिस को आरोपी के कपड़े, चप्पल, फिंगरप्रिंट और फिर कई सीसीटीवी फुटेज मिल गई हैं। उन लोगों ने भी पुलिस को परिवार व परिचितों के बारे में हर छोटी से बड़ी जानकारी दे दी है। रोज पुलिस का सहयोग करके उनके सवालों का जवाब भी देते हैं बावजूद इतने दिनों में केस न खुल पाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल लगाता है। पुलिस भागदौड़ करके किसे पकड़ रही है, क्या सबूत जुटा रही है? उन्हें नहीं पता। उन्हें सिर्फ और सिर्फ सही खुलासा चाहिए।


- गुलमोहर पार्क कॉलोनी में हुए दंपती की हत्या बरेली पुलिस के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता का केस है। इसमें किसी तरह की लापरवाही का सवाल ही नहीं उठता। पुलिस हर बिंदु पर जांच और साक्ष्य जुटाकर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। किसी निर्दोष को नहीं फंसाएंगे। खुलासे में देर भले ही लग रही है पर एकदम सही खुलासा किया जाएगा। सत्संगी परिवार को यह बता दिया गया है।- अविनाश चंद्र, एडीजी बरेली जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed