{"_id":"5d3e003b8ebc3e6cd878239b","slug":"crime-bareilly-news-bly370373578","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ कार्यालय के सिपाही ने आरोपी की मदद को ली रिश्वत, होगा सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ कार्यालय के सिपाही ने आरोपी की मदद को ली रिश्वत, होगा सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीओ टू कार्यालय के गोपनीय विभाग में तैनात एक हेड कांस्टेबल का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो रविवार को वायरल हो गया। वीडियो में एक मामले में नामजद एक आरोपी सिपाही को रिश्वत देकर मदद करने के लिए कह रहा है। हालांकि वीडियो में मामला ज्यादा स्पष्ट नहीं है। इसकी शिकायत सीओ टू सीमा यादव के पास पहुंची तो उन्होंने एसएसपी को रिपोर्ट भेजी है।
हेड कांस्टेबल सतीश चंद्र शर्मा किला थाना परिसर से सटे सीओ टू सीमा यादव के कार्यालय के गोपनीय विभाग में कार्यरत थे। रविवार को इनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें यह एक व्यक्ति से रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सतीश सौ के नोट गिनते भी नजर आए। वीडियो में दो व्यक्ति कार्यालय में जाते नजर आ रहे हैं। उनमें एक सतीश से एक मामले के दोषियों में से उसका नाम हटाने की बात कह रहा है। रुपये गिनने के बाद सतीश भी उससे चाय पीकर जाने की बात कहते नजर आए।