फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

लैब कर्मचारी की हत्या, केबल में हाथ-पैर बांधकर शव नहर में फेंका

Fri, 26 Jul 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
crime
बिथरी (बरेली)। थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर गांव निवासी निजी हास्पिटल की लैब में काम करने वाला युवक तीन दिन पहले लापता हो गया था। कैंट थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। गुरुवार शाम उसका शव उड़ला नहर में मिला। हाथ-पैर बिजली की केबल से बांधे हुए थे। हत्या की सूचना पर पुलिस ने शव निकलवाकर सील कराया। सौतेली मां और बहन के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने मां को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

21 वर्षीय रोहित मिश्रा पुत्र सर्वेश नरियावल के शान हास्पिटल में लैब में काम करता था। शनिवार सुबह वह ड्यूटी के लिए घर से निकला था। शाम को घर पर फोन कर काम अधिक होने के कारण सुबह आने को कहा। सुबह घर नहीं पहुंचने पर परिवारीजनों ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी की तो अस्पताल स्टाफ ने बताया कि वह शाम को ही चला गया था। इसके बाद परिजन उसे दो दिन तक खोजते रहे लेकिन रोहित का कुछ पता नहीं चला। पिता ने मंगलवार को कैंट थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज करवाई। गुरुवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि बिथरी की परसौना नहर में रोहित की लाश पड़ी है। सूचना पर चौकी इंचार्ज ट्रांसपोर्ट नगर मौके पर पहुंचे। लाश को नहर से निकलवाया। लाश से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। रोहित के पिता सर्वेश ने अपनी दूसरी पत्नी मीना और उसकी बेटी अर्चना समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ बेटे की हत्या की तहरीर दी। कैंट पुलिस ने मीना को हिरासत में ले लिया। सीओ थर्ड कुलदीप कुमार ने बताया कि गुमशुदगी को ही तहरीर के साथ रिपोर्ट में तरमीम किया जाएगा। विवेचना में सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


संपत्ति के कारण हत्या का आरोप
रोहित के परिवार का आरोप है कि रोहित की सौतेली मां मीना और बहन अर्चना ने संपत्ति के लिए रोहित की हत्या कराई है। रोहित के पिता ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी अनीता थी। उससे सर्वेश के दो बच्चे रोहित और रजनी थे। दूसरी पत्नी मीना देवी हैं। इनसे एक बेटी अर्चना है। तीन साल पहले अनीता की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मीना के कोई बेटा नहीं था। इसलिए उसे डर था कि सर्वेश की संपत्ति का अकेला वारिस रोहित है। इसलिए मीना ने रोहित की हत्या करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed