{"_id":"5d3a14248ebc3e6cae4ef454","slug":"crime-bareilly-news-bly369989331","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी-एसएसपी के साथ घटनास्थल देखने पहुंचे एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी-एसएसपी के साथ घटनास्थल देखने पहुंचे एडीजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। प्रेमनगर की गुलमोहर पार्क कॉलोनी में बैंक अफसर और उनके पति की हत्या के मामले में एडीजी ने भी बृहस्पतिवार को घटनास्थल का मुआयना किया और पुलिस टीमों से प्रगति की जानकारी ली। डीआईजी और एसएसपी भी उनके साथ थे। अफसरों ने परिवार के लोगों से भी बात की और पुलिस को निर्देश दिया कि छोटी से छोटी जानकारी को भी नजरंदाज न किया जाए।
एडीजी अविनाश चंद्र, डीआईजी राजेश पांडेय और एसएसपी मुनिराज जी ने सुबह 11 बजे गुलमोहर पार्क पहुंचे। एडीजी ने पूरे घर का मुआयना करने के साथ पीछे की गली भी देखी। उन्होंने मीडिया को बताया कि हत्या करने वाला घर में मेन गेट से आया था इसलिए परिवार का परिचित ही रहा होगा। घर में उसने चाय पीने के बाद हत्या की। डीआईजी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि कातिल को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
बुजुर्गों का डाटा रखें बीट कांस्टेबल : एडीजी
एडीजी ने डबल मर्डर के बाद पूरे जोन में मेसेज जारी कराया है कि थानों से जुड़े बीट कांस्टेबल अपने क्षेत्र के ऐसे बुजुर्गों का पूरा डाटा अपने पास रखें। समय-समय पर उनसे मिलकर सुरक्षा संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते रहें और ऐसी कॉलोनियों में अपना मूवमेंट बढ़ाएं जहां बुजुर्ग परिवार से दूर जीवन गुजार रहे हैं।