फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

मेन गेट से अकेला घुसा हत्यारा, कत्ल कर छत से कूद भागा

Fri, 26 Jul 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। गुलमोहर पार्क कॉलोनी में हुई हत्या के मामले में हत्या की वजह भले ही साफ न हुई हो पर हत्यारे की तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है। आते-जाते वक्त की उसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। बस पहचान करना भर बाकी है। परिवार से लेकर परिचितों तक को फुटेज दिखाकर पुलिस सच्चाई का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक की सहायक प्रबंधक रूपा सत्संगी और उनके पति नीरज सत्संगी की हत्या किसी अकेले शख्स ने की जो इनका परिचित भी था। यह बात अब तक की पड़ताल में बिल्कुल साफ हो गई है। रात करीब दस बजे सत्संगी के घर के सामने की फुटेज में एक व्यक्ति मुंह पर डस्ट मॉस्क और सिर पर काली कैप लगे दिखाई दिया है। उसकी पीठ पर बैग टंगा है। यह व्यक्ति अपना सिर झुकाकर घर की ओर जाते दिखा है जैसे कि उसे सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की जानकारी है। यह फुटेज धुंधली है जिसमें पहचान साफ नहीं हो पा रही। किसी के जाते वक्त की फुटेज इस कैमरे में नहीं है।
विज्ञापन

रात सवा दसे बजे पड़ोस की गली में रिटायर्ड सीओ के घर के बाहर लगे बेहतर क्वालिटी के कैमरे में आरोपी की तस्वीर बिल्कुल साफ आ रही है। इसमें वह सफेद शर्ट और काली पेंट पहने है। नंगे पैर है और घर के पिछवाड़े की ओर से लंगड़ाता हुआ आ रहा है। यहां उसके चेहरे पर न तो मॉस्क है और न ही वह कैप लगाए है। बिल्कुल इसी तरह का मॉस्क और कैप घर के बाहरी कमरे में सोफे पर रखा मिला है। इन्हें शायद घर में घुसते ही उसने उतारकर रख दिया था। पड़ोसी घर की छत पर मिले एक काले बैग में एक नीली जींस और काली शर्ट मिली है जो शायद इसी आरोपी ने भागते वक्त फेंका है। वापस जाते वक्त आरोपी नंगे पैर है। रात में ही एसपी सिटी ने घर के पीछे से काले रंग की एक जोड़ी मर्दाना चप्पल बरामद की थीं। यह इसी आरोपी की चप्पल मानी जा रही हैं। जिस तरह से आरोपी वापस जा रहा है, लगता है कि या तो उसका पैर टूट गया या फिर बड़ी मोच आई है। करीब पंद्रह फुट ऊंची छत से कूदने की वजह से ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज के साथ चाय पी आरोपी ने
घर में मिले चाय के तीन कप से आरोपी के परिवार का करीबी होने का पता लग रहा है। परिवार के मुताबिक रूपा चाय नहीं पीती थीं और नीरज शुगर पेशेंट होने के बाद भी टेबलेट डालकर चाय पीते थे। शाम साढ़े पांच बजे काम करके निकली कर्मचारी कमलेश ने बताया कि मालकिन के आने से पहले वह एक कप चाय बनाकर मालिक को दे गई थी। इसके बाद दो कप चाय शायद रूपा ने अपने पति और कथित परिचित हत्यारोपी के लिए बनाई थी। इसमें एक कप में आधी चाय बाकी थी। इससे लग रहा था कि चाय पीने के दौरान ही घटनाक्रम हो गया।


बेटा बोला- कुछ पहचाना लगा है चेहरा
एसपी सिटी ने जब जतिन को सीसीटीवी फुटेज दिखाकर वापस जाते आरोपी को पहचानने के लिए कहा तो जतिन ने करीब पांच मिनट तक कोशिश की। फिर कहा कि व्यक्ति कहीं देखा हुआ लग रहा है। या कहें कि उसे पंद्रह से बीस फीसदी पहचानते भी हैं तो यूं ही बिना आधार किसी का नाम नहीं ले सकते। इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह ने जतिन की पत्नी आस्था और परिवार के दूसरे लोगों से बात कर फुटेज में आ रहे शख्स को पहचानने को कहा। उनकी शादी व रिसेप्शन की वीडियो फुटेज देखकर ऐसे व्यक्ति की मौजूदगी देखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed