फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

परिवार का नजदीकी है छात्र अयान का हत्यारा

Wed, 24 Jul 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। छात्र अयान का हत्या परिवार के किसी नजदीकी व्यक्ति ने की है। ऐसे सुराग पुलिस को मिल रहे हैं। मामले में एसपी सिटी ने अपने कार्यालय में करीब ढाई घंटे अयान के माता-पिता और भाई-बहन से पूछताछ की। उन्होंने जल्द ही खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

नौवीं कक्षा के छात्र अयान (15) का 18 जून की रात साढ़े नौ बजे उस वक्त अपहरण कर लिया गया था जब वह स्कूटी पर होटल से खाना लेने गया था। दो दिन बाद उसकी लाश बिथरी चैनपुर इलाके में उड़ला जागीर गांव के पास सूखी नहर में मिली थी। अयान के अपहरण और हत्या की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना कैंट में दर्ज कराई गई थी। मामले में तीन दिन पहले कैंट पुलिस ने तीन लड़कों को पकड़ा था, जिनमें दो उमरिया गांव के और एक ख्वाजा नगर का है। पूछताछ के बाद तीनों को घर भेज दिया गया। सोमवार को एसपी सिटी अभिनंदन सिंह और सीओ सिटी प्रथम अशोक कुमार इस सिलसिले में पूछताछ के लिए नकटिया गए थे। एसपी सिटी उसी दिन शाम चार बजे अयान के पूरे परिवार को अपने कार्यालय आने की कहकर लौट गए। सोमवार शाम चार बजे अयान के पिता मदन सैफी, मां रजिया, भाई सारिक व अब्दुल खालिक और बहन इरम सैफी एसपी सिटी कार्यालय गए। जहां एसपी सिटी ने घर आने वालों के बारे में जानकारी की। अयान व उसके भाइयों के दोस्तों के बारे में पूछा। करीब ढाई घंटे पूछताछ के बाद सबको घर भेज दिया गया। अयान की बहन इरम ने एक महिला पर शक जताया है, जिसका उनके घर आना जाना था।
विज्ञापन


वारदात के संबंध में मृतक के परिवार के लोगों को बुलाकर बातचीत की गई। छानबीन चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा हो सकता है। - अभिनंदन सिंह, एसपी सिटी

डीजीपी पोर्टल पर की थी शिकायत
दो दिन पहले महिलाओं के एक संगठन ने डीजीपी पोर्टल पर पुलिस की शिकायत करने के साथ अयान हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की थी। परिवार वालों का कहना है शिकायत के बाद ही पुलिस अधिकारी हरकत में आए। कैंट पुलिस तो लोगों को पकड़ने और छोड़ने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed