फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

स्कूल प्रधान अध्यापक की गोली मारकर हत्या

Tue, 23 Jul 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
crime
निगोही (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव अजीजपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार सुबह बच्चों को पढ़ा रहे प्रधान अध्यापक सत्येंद्र शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। हत्या का आरोप एक प्राथमिक विद्यालय की महिला प्रधानाध्यापक के पति और उसके बहनोई समेत सात लोगों पर लगा है।
विज्ञापन

एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, तिलहर एसडीएम मोईनुल इस्लाम, सीओ सदर परमानंद पांडेय ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। निगोही कस्बा निवासी सत्येंद्र शर्मा (35) बहादुरपुर खुुर्द प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे। सोमवार को अजीजपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दो शिक्षक अवकाश पर थे। इसलिए एनपीआरसी याकूब अंसारी ने उन्हें अजीजपुर स्थित स्कूल बुला लिया। सत्येंद्र शर्मा वहां समय से पहुंच बच्चों को पढ़ा रहे थे। इसी बीच सुबह करीब नौ बजे एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक के पति अपने बहनोई के साथ एक स्कूल के बच्चों के जूते बदलने के लिए अजीजपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

उस वक्त एनपीआरसी याकूब भी विद्यालय में नहीं थे, वह विद्यालय के काम से शहर गए हुए थे। जूते बदलने के दौरान सत्येंद्र और महिला प्रधानाध्यापक के पति के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद महिला प्रधानाध्यापक का पति वहां से चला गया और दोबारा 10:30 बजे बहनोई व चार अन्य लोगों के साथ कार में बैठकर शस्त्रों से लैस होकर विद्यालय पहुंच गया और सत्येंद्र शर्मा पर फायर झोंक दिया। सत्येंद्र जान बचाकर भागे लेकिन हमलावरों ने उन्हें एक खेत में घेर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की तहरीर मृतक के पिता ने एनपीआरसी याकूब अंसारी, विपुल और विपुल के बहनोई आशीष, एक महिला प्रधानाध्यापक व एक अन्य महिला समेत दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ दी है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। याकूब अंसारी पर षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed