{"_id":"5d361d9b8ebc3e6cbf3f4e39","slug":"crime-bareilly-news-bly3695672191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकखाने के एकाउंट से निकल गए 33 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकखाने के एकाउंट से निकल गए 33 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जालसाजों ने पुलिस कर्मी के एकाउंट से दो दिनों में 33 हजार रुपये निकाल लिए। जबकि एटीएम कार्ड उसके पास था। अब पुलिस कर्मी रुपये पाने के लिए डाकघर के चक्कर लगा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस कर्मी कर्मी का कहना है कि उसके पास कोई फोन भी नहीं आया था जिससे वह एकाउंट के बारे में बताता।
सेना से रिटायर संदीप कुमार मुरादाबाद में डायल-100 में तैनात है। सर्विस के दौरान उन्होंने कैंट स्थित मुुख्य डाकघर में एकाउंट खुलवाकर पांच लाख रुपये की एफडी कराई थी जिसका ब्याज करीब साढ़े 34 सौ रुपये हर महीने उनके एकाउंट में आता था। उन्होंने कुछ महीने से एकाउंट से रुपये नहीं निकाले थे। 11 जून को वह पास बुक में एंट्री कराने गए तो पता चला किया 15 जनवरी को उनके एकाउंट से तीन बार में करीब 24 हजार रुपये और 21 जनवरी को दस हजार रुपये निकाल लिए। यह किसी जालसाज ने बाउचर से निकाल लिए। यह देखकर वह दंग रह गए। उन्होंने तुरंत की एटीएम कार्ड ब्लाक करवा दिया। वह पोस्टमास्टर के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी। स्टेशन मास्टर ने भी अनभिज्ञता जताई। संदीप ने 24 जून को प्रवर डाक अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर रुपये वापस दिलवाने की गुहार की, लेकिन एक महीने से चक्कर लगाने के बाद संदीप कुमार को रुपये वापस नहीं मिले और न ही किसी पता चला है कि आखिर बिना एटीएम कार्ड की डिटेल दिए बिना उनके एकाउंट से रुपये कैसे निकले। उन्होंने थाना कैंट को भी तहरीर दी है।