{"_id":"5d361e478ebc3e6c9d3b4889","slug":"crime-bareilly-news-bly369548635","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवक की मौत, जहर देकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल में युवक की मौत, जहर देकर मारने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पत्नी को बुलाने अपनी ससुराल आलमपुर जाफराबाद गए राजीव कॉलोनी के युवक की वहां संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक के परिवार ने ससुरालियों पर उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम में जहर का संकेत मिलने पर पुलिस ने मृतक का विसरा सुरक्षित कर लिया है।
राजीव कॉलोनी के 25 वर्षीय जगदीश की शादी आलमपुर जाफराबाद की ममता से हुई थी। ममता कई दिनों से मायके में थे जिसे शनिवार शाम जगदीश बुलाने गया था। वहां उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर जगदीश के भाई दीपक ने बताया कि उनके पास देर रात करीब 12 बजे जगदीश के ससुर का फोन आया था। उन्हें बताया कि जगदीश की हालत खराब है। उसे जिस निजी अस्पताल में भर्ती कराना बताया गया, वहां वह पहुंचा तो जगदीश नहीं मिला। वह परिवार के साथ आलमपुर जाफराबाद पहुंचे तो भाई का शव पड़ा था। दीपक ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले गांव में कच्ची शराब बनाते हैं जिस कारण जगदीश नहीं चाहता था कि ममता मायके जाए। घटना के बाद उसका साला भी फरार है। भमोरा पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।