{"_id":"5d34c52b8ebc3e6c98748fc0","slug":"crime-bareilly-news-bly369445597","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दी दबिश तो हाथापाई पर उतरे सटोरिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने दी दबिश तो हाथापाई पर उतरे सटोरिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सटोरियों के धरपकड़ करने देर रात बारादरी पुलिस जगतपुर क्षेत्र पहुंची तो वहां मोहल्ले वालों ने हंगामा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, गुट बनाकर बैठे संदिग्ध लोगों की घेरा तो वह हाथापाई पर उतर आए। पुलिस ने एक चर्चित महिला सट्टेबाज के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मोहल्ले वालों ने पुलिस पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाए।
बारादरी क्षेत्र में जगतपुर के मीरा की पैठ इलाके में देर रात सट्टे की खाई बाड़ी होने की सूचना पर चौकी पुलिस ने दबिश दी। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मौके पर करीब 10-15 लोग एक घर में इकट्ठा होकर सट्टा लगा रहे थे। वहां से पुलिस ने मकान मालिक परवेज अख्तर, नवादा शेखान निवासी हरीओम और जगतपुर निवासी राम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। परवेज चर्चित महिला सट्टेबाज राबिया का पति है। राबिया फाइक इनक्लेव में सट्टा कराती है। सटोरियों के पास से पुलिस ने करीब साढे़ चार हजार रुपये और सट्टा पर्चियां बरामद की। कार्रवाई के दौरान भगदड़ में एक व्यक्ति नाले में गिरकर जख्मी हो गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों को भी फोन करके पुलिस टीम की शिकायत की।