{"_id":"5d30dd5f8ebc3e6d0179c576","slug":"crime-bareilly-news-bly3691277114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज न मिलने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज न मिलने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को उसके ससुरालियों ने जान से मारने की कोशिश की। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इज्जतनगर क्षेत्र निवासी युवती की शादी करीब छह साल पहले पीलीभीत निवासी अमित कुमार से हुई थी। विवाहिता के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराली एक लाख रुपये की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर प्रताड़ित करने लगा और घर से निकाल दिया। बताया कि इसके चलते कोर्ट में शिकायत दाखिल कराई तो समझौते का दबाव बनाकर मामला वापस दिलवा दिया। उसके कुछ दिनों बाद ही दोबारा ससुरालियों का व्यवहार अभद्र हो गया। देवर अनिकेत ने उन्हें अकेला पाकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की। आरोप है कि नौ जुलाई को ससुरालियों ने गला दबाकर उनको मारने की कोशिश की और रात में ही मारपीट कर घर से निकाल दिया।