फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

गैस एजेंसी मालिक को लूटने वाले गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2019 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली/नबावगंज। बैंक बंद होने के कारण दिन भर का कैश लेकर घर लौट रहे गैस एजेंसी मालिक से नकदी भरा बैग लूटने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूटी हुई रकम भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, शराब पी रहे बदमाशों ने अचानक साजिश रचकर लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्योलड़िया क्षेत्र के गांव धिमरी निवासी एक गैस एजेंसी के मैनेजर आनंद से लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के बबूरी तिराहे पर तीन संदिग्धों हाफिजगंज के गांव रमपटिया निवासी वेदपाल, पीलीभीत में बीसलपुर के गांव सोहरा निवासी वीरेंद्र और विशारतगंज के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आनंद से हुई लूट की घटना कबूली। इनके पास से लूटे गए रुपये में से 85 हजार रुपये बरामद किए गए। साथ ही दो तमंचे, कारतूस और एक बाइक भी बरामद की गई। बाकी रुपयों को लेकर पूछताछ करने पर उन्हें बैग में सिर्फ 92 हजार होने की बात कबूूली। बताया कि बाकी सात हजार सरगना वेदपाल का पिता ओमप्रकाश ले भागा। पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश ने पहले रेकी की थी। इसके बाद बाकी दोनों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed