फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

ठिरिया में उठा शोर.. बाइक पर घूम रहे बच्चा चोर

Thu, 18 Jul 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। बाइकर्स गैंग के बच्चों को उठाकर ले जाने की चर्चा से लोगों में दहशत है। व्हाट्सएप ग्रुप पर ऑडियो वायरल कर एक मौलाना ने बच्चों का ध्यान रखने और बाइकर्स गैंग से सतर्क रहने को कहा है। ठिरिया से बच्चों को जबरन उठा ले जाने की कोशिश के दो मामले सामने आए हैं। इसकी सूचना मिलने पर कैंट पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के ठिरिया निजावत खां निवासी मो. यूसुफ अली जूस की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा मो. अहमद कक्षा नौ का छात्र है। मो. अहमद के मुताबिक रविवार की रात करीब नौ बजे वह पड़ोस की दुकान पर जा रहा था। उसके घर से निकलते ही लाइट चली गई। उसे रास्ते में बाइक सवार दो युवक जो चेहरे पर रुमाल बांधे थे। उसके नजदीक पहुंचने पर बाइक रुकी और एक युवक ने मो. अहमद को जबरन बाइक पर बैठा लिया। उनके भागते समय हड़बड़ाहट में बाइक ब्रेकर से टकराने के बाद गिर गई। तभी मो. अहमद चीखते हुए मौके से भाग लिया। दूसरी घटना सोमवार की बताई जाती है। शाम करीब चार बजे ठिरिया के वार्ड नंबर सात निवासी अफसर अली का 10 वर्षीय बेटा उवैश पैदल मदरसा जा रहा था। रास्ते में मिले बाइक सवार उसे जबरन अपनी गाड़ी पर बैठाकर भागने लगे। उसके शोर मचाने पर लोगों ने पीछा किया। तभी आरोपी उवैश को छोड़कर भाग गए। इन दोनों घटनाओं की चर्चा से ठिरिया निजावत खां वाले दहशत में है।
विज्ञापन

मौलाना ने लोगों को सतर्क करने के लिए जारी किए ऑडियो में इन दोनों घटनाओं के बारे में बताया गया है। बुधवार की शाम कैंट इंस्पेक्टर अवनीश कुमार यादव ने ठिरिया निजावत जाकर मामले की छानबीन की। मो. अहमद, उसके परिजनों और आसपास के लोगों से बातचीत की। इंस्पेक्टर ने बताया कि वायरल ऑडियो की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed