{"_id":"5d2b89d48ebc3e6cdf2c8772","slug":"crime-bareilly-news-bly3686461111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से दो पशु मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से दो पशु मरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नकटिया में हाईटेंशेन लाइन का तार टूटने पर करंट लगने से दो पशु मर गए। लोगों ने बिजली विभाग कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर में रहने वाले धीरेंद्र सिंह की नकटिया में उमरिया रोड पर डेरी है। उनकी डेरी के सामने से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। धीरेंद्र के मुताबिक रविवार सुबह करीब पांच बजे डेरी के पास लगे खंभे के इंसूलेटर में आग लग गई। उन्होंने सप्लाई बंद कराने को मोहनपुर उपकेंद्र के नंबर पर फोन किया। वहां से जवाब मिला के पुराने जेई का तबादला हो गया और नए ने ज्वाइन नहीं किया है। उनके कहने के बावजूद सप्लाई बंद नहीं की गई। उधर, इंसूलेटर जलने से तार टूटकर नीचे जा गिरा, जिससे करंट लगने पर धीरेंद्र की एक गाय व घोड़ी की मौत हो गई। इसका पता लगने पर आसपास के लोग जमा हो गए। प्रधान रितेश ने मोहनपुर उपकेंद्र जाकर सप्लाई बंद कराई। इसके बावजूद काफी देर बाद तक बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। धीरेंद्र की ओर से हादसे की तहरीर कैंट थाने में दे दी गई है।