फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

लखनऊ के कपड़ा व्यवसायी से कर ली पौने सात लाख की ठगी

Fri, 12 Jul 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। सीबीगंज थाने का तिलियापुर गांव के शातिर अलग-अलग तरीकों से ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लखनऊ में कपड़े का कारोबार करने वाले हरदोई के संडीला निवासी व्यवसायी भी यहां के एक शातिर की बातों में आकर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित को ठग ने लंबे समय तक टहलाया और फिर अपना नंबर बंद कर लिया। पीड़ित ने अब एसपी क्राइम से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हरदोई के संडीला निवासी मोहम्मद सईद ने एसपी क्राइम को बताया कि लाटूस रोड लखनऊ पर ईश्वरीय दयाल काम्पलेक्स में उनकी फर्म का दफ्तर है। यहीं से वह सूट और साड़ी का काम करते हैं। बताया कि बरेली सीबीगंज के गांव तिलियापुर निवासी एक युवक करीब दो साल पहले उनसे मिला और बताया कि वह सूट साड़ियों के एक्सपोर्ट इंपोर्ट का काम करता है। उसने कुछ माल खरीदा और उसका पेमेंट कर दिया। इसके बाद कई बार युवक ने फोन के जरिये माल की डिमांड की और चेक व नेट बैंकिंग के जरिये भुगतान कर उन पर विश्वास कायम कर लिया। बाद में वह उधार पर माल लेने लगा और जल्दी रकम देने का वादा करके करीब छह लाख 70 हजार से ज्यादा रकम हड़प ली। सईद ने आरोपी की गिरफ्तारी और उनकी रकम वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी ने शिकायत दी है जिस पर जांच की जा रही है। आरोप की सत्यता पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। आरोपी को ट्रेस कर उसकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।- रमेश कुमार भारतीय, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed