{"_id":"5d2641ca8ebc3e6cba54ab22","slug":"crime-bareilly-news-bly368141575","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के साथ छेड़खानी का विरोध किया तो भाई के मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के साथ छेड़खानी का विरोध किया तो भाई के मारा चाकू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दबंग ने घर में युवती का हाथ पकड़कर छेड़खानी की। पास बैठे भाई ने विरोध किया तो दबंग ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने युवक का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना बारादरी में दबंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
बारादरी के कसाई टोला में एक दबंग एक युवती को कई दिन से आफिस आते जाते समय छेड़ता था। युवती एक बाइक शोरूम पर काम करती है। उसकी हरकतों से तंग आकर युवती के परिजनों ने उसके घर पर शिकायत की तो दबंग पहले से अधिक बेखौफ हो गया। आए दिन बढ़ती उसकी हरकतों से युवती भी परेशान हो गई। बुधवार शाम को युवती आफिस से वापस लौटी। कुछ देर में दबंग भी घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। उसने युवती का हाथ पकड़ा तो पास में बैठा भाई का खून भी उबल गया। इसके बाद युवती अपनी बहन के साथ थाना बारादरी पहुंची। युवती ने दबंग के खिलाफ तहरीर दी। थोड़ी देर बाद उसका लहूलुहान भाई भी थाने पहुंच गया। उसने बताया कि दोनों के थाने आने के बाद दबंग ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने युवक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर दबंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बारादरी इंस्पेक्टर वेदप्रकाश ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। छेड़खानी का मामले में दबंग की जल्द गिरफ्तारी होगी।