{"_id":"5d2641c58ebc3e6cc30e8511","slug":"crime-bareilly-news-bly3680999160","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एनआरएलएम के रिकॉर्ड चोरी करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज हो’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एनआरएलएम के रिकॉर्ड चोरी करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज हो’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। महिला जागृति मंच ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में पुराने बने स्वयं सहायता समूहों के रिकॉर्ड और कर्मचारियों की बीमा फाइल चोरी करने वाले पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर महिला जागृति मंच ने सीडीओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें ड्रेस वितरण का काम महिलाओं के समूह को देने के लिए सीडीओ की सराहना की गई।
महिलाओं ने विकास भवन पहुंचकर सीडीओ सत्येंद्र कुमार को बताया कि पात्र समूहों को न तो रिवाल्विंग फंड मिल पा रहा है, न ही बैंकआसानी से लोन दे रहे। ड्रेस वितरण में भी ऐसे समूहों का दबदबा है, जिनको कुछ पूर्व कर्मचारियों ने अपने रिश्तेदार और परिवार के नाम बना रखे हैं। प्राइमरी-जूनियर स्कूलों में ड्रेस वितरण में भी ऐसे ही समूह हावी हैं। महिलाओं ने 2016 से पहले बने समूहों के रिकॉर्ड नहीं मिलने, बदायूं में एनआरएलएम घपले का बरेली से संबंधों की जांच करने के अलावा एनआरएलएम के पुराने रिकॉर्ड और कर्मचारियों की बीमा फाइल गायब करने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अनीता, प्रीती, किरन पाठक, सुमित्रा, रागिनी आदि शामिल थीं।