{"_id":"5d2641c18ebc3e6cd11ba784","slug":"crime-bareilly-news-bly368079747","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद और अमरोहा के सात बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद और अमरोहा के सात बदमाश दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीशगढ़ (बरेली)। ढकिया डैम के पास लूट की कोशिश में खड़े मुरादाबाद और अमरोहा जिले के सात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन्हें बुधवार को जेल भेज दिया गया। इनके पास से कई असलहे और दो कारें बरामद हुई हैं।
मंगलवार देर रात एक सूचना पर शीशगढ़ पुलिस ने रामपुर की सीमा से सटे ढकिया डैम के पास वाले इलाके को तीन ओर से घेर लिया। एक तरफ नदी होने की वजह से बदमाश भाग न सके तो पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। उनके पास से चार तमंचे, बीस कारतूस, दो रॉड और दो कारें बरामद हुई। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम ब्रजेश कुमार, महावीर, अर्जुन सिंह, राजू निवासी दुर्गेश नगर थाना कटघर मुरादाबाद और कलुआ, मुकेश व सुनील निवासी आजादनगर कस्बा व थाना गजरौला जिला अमरोहा बताया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को सभी को कोर्ट में पेश किया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया। इसके अलावा थाना कटघर जिला मुरादाबाद निवासी तीन महिलाओं को 87 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
सीओ आलोक अग्रहरि ने बताया कि बदमाशों का शीशगढ़ में कोई रिकार्ड नहीं है। मुरादाबाद और अमरोहा के थानों से इनके खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी कराई जा रही है। बदमाशों ने बताया कि वह पहले भी कई चोरी और डकैती डाल चुके हैं। ये लोग गाड़ियों से चलते हैं। गांव या बस्ती के बाहर गाड़ियां लगाकर घटना करते हैं और फिर माल समेटकर कार में बैठकर चले जाते हैं।