फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

जिला सहकारी बैंक के कैशियर ने घर में फंदा लगाकर जान दी

Wed, 10 Jul 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। कैंट निवासी जिला सहकारी बैंक बल्लिया के कैशियर सर्वेश कुमार ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह पत्नी ने शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक के पिता जयपाल सिंह डीसीबी के जीएम पद से रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी से झगड़े के बाद सर्वेश ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

कैंट थाने के कांधरपुर इलाके में रहने वाले 40 वर्षीय सर्वेश कुमार बल्लिया की डीसीबी ब्रांच में कैशियर थे। पिता जयपाल सिंह डीसीबी के महाप्रबंधक/सचिव पद से रिटायर होकर साथ ही रहते हैं। परिवार में सर्वेश की पत्नी ममता देवी और सात साल का बेटा कृतिक है। बताते हैं कि सर्वेश और ममता में विवाद चलता रहता था। सोमवार रात भी सर्वेश का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया था। खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए। रात में किसी समय उन्होंने पंखे के सहारे रस्सी से फंदा लगा लिया। सुबह ममता देवी ने पति के बाहर न आने पर दरवाजा खोलकर देखा तो सर्वेश का शव फंदे पर लटक रहा था। वे चीख पड़ीं तो ससुर और आसपास के लोग भी आ गए। कैंट पुलिस को सूचना दी गई। कैंट इंस्पेक्टर अवनीश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को सील कराया। पुलिस ने पत्नी और परिवार के लोगों ने जानकारी ली। पत्नी बार बार बेसुध हो रही थीं। होश आने पर भी उन्होंने कुछ नहीं बताया। वहीं, सर्वेश के पिता जयपाल सिंह ने पुलिस को लिखकर दिया कि पति पत्नी में झगड़े के बाद सर्वेश ने फंदा लगा लिया। वे लोग कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया जिसमें हैंगिंग (लटकने) की वजह से मौत की पुष्टि हुई। शव परिवार को सौंप दिया गया। बैंक के अधिकारी और कर्मचारी भी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed