{"_id":"5d24f2f98ebc3e6cb12e9235","slug":"crime-bareilly-news-bly367972239","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पूरा न होने पर छात्रा को पीटा तो पहुंची एसएसपी दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम पूरा न होने पर छात्रा को पीटा तो पहुंची एसएसपी दफ्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इंटर कॉलेज की टीचर पर एक छात्रा को पीटकर बेहाल करने का आरोप लगाते हुए कुछ छात्राएं मंगलवार सुबह एसएसपी कार्यालय पहुंची। उनके मुताबिक प्रोजेक्ट फाइल में काम पूरा न होने पर टीचर उनसे नाराज हो गईं थीं।
इज्जतनगर क्षेत्र के रहपुर चौधरी निवासी उफक खानम सिविल लाइंस स्थित एक इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा की छात्रा है। वहां एक टीचर ने सोमवार को उफक से सोशल स्टडीज की प्रोजेक्ट फाइल चैक करने को मांगी थी। उसके मुताबिक फाइल में काम पूरा न होने पर टीचर भड़क गईं और उसे डांटने लगी। आरोप है कि इस पर उसने टीचर से काम पूरा करने को एक दिन का समय मांगा तो वह उसे बुरी तरह पीटने लगी। बताया कि मार पड़ने पर वह बेहोश होने लगी तो उसका सिर भी दीवार में मार दिया। हालांकि स्कूल की प्रिंसिपल चमन जहां ने छात्रा के मारपीट के आरोपों को गलत बताया है। उनके मुताबिक गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद से टीचर छात्रा से फाइल मांग रहीं थीं, लेकिन वह टालती जा रही थी। इस पर उन्होंने डांट दिया तो छात्रा ने यह कहानी गढ़ी। उसके माता पिता को भी सोमवार को बुलाकर शिकायत की गई थी।