{"_id":"5d24f2fb8ebc3e6ca302a527","slug":"crime-bareilly-news-bly3679501125","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिथरी में दिनदहाड़े हत्या का मामला- महीने भर से बना रहे थे हत्या का प्लान, अकेले में मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिथरी में दिनदहाड़े हत्या का मामला- महीने भर से बना रहे थे हत्या का प्लान, अकेले में मारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिथरी इलाके में घर में घुसकर कमल नाम के युवक की हत्या करने के मामले में आरोपी पिता-पुत्र महीने भर से बदला लेने की तैयारी में थे। कोर्ट ने उनके हक में फैसला करने के साथ ही नाबालिग बेटी उनको सौंप दी थी। इसके बाद भी वे नहीं माने और मौका देखकर हत्या कर दी।
मृतक कमल का भाई सतनाम जून के प्रारंभ में पड़ोसी की बेटी को ले गया था। लड़की के पिता ने उसके और दोस्त रवि के खिलाफ नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट करा दी। मामले में पुलिस ने लड़की को बरामद कर बीस जून को सतनाम और 23 जून को रवि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परिवार के पेश किए गए शैक्षिक रिकॉर्ड में लड़की की उम्र 18 साल से एक माह कम मिली। इस पर कोर्ट ने उसे नाबालिग मानते हुए उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। परिवार ने लड़की और उसकी मां को कहीं रिश्तेदारी में भेज दिया और खुद कमल से दुश्मनी निकालने में लग गए। सतनाम पहले से गौरी नाम की महिला को पत्नी की तरह रखता था। उसके जेल जाने के बाद घर में कमल और गौरी ही रह गए थे। मंगलवार सुबह गौरी अपने पति सतनाम से मिलने जेल गई थी। कमल घर पर अकेला था, तभी ये घटना की गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी पर उनका पता नहीं लगा।