{"_id":"5d24f3128ebc3e6cb66e7973","slug":"crime-bareilly-news-bly3679405169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी भगाने के आरोपी के भाई की चाकू घोंपकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी भगाने के आरोपी के भाई की चाकू घोंपकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिथरी चैनपुर (बरेली)। रामगंगानगर कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक युवक की घर में घुसकर गले में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस घटना में बाप-बेटे को नामजद किया गया है। पुलिस के मुताबिक मृत युवक का भाई एक महीने पहले आरोपी की नाबालिग बेटी को भगा ले गया था। उसी रंजिश में युवक की हत्या की गई।
रामगंगा नगर कॉलोनी के 20 वर्षीय कमल पुत्र अजुद्धी मंगलवार सुबह 11 बजे अपने कमरे में लेटा था। तभी आरोपी काशीराम अपने बेटे रोहित के साथ कमरे में घुस आया। कमल के कुछ समझने से पहले ही दोनों ने उसकी गर्दन में चाकू घोंप दिया। चीख सुनकर पड़ोस में रह रही कमल की बहन क्रांति पहुंची तो हमलावर चाकू गर्दन में ही फंसा छोड़कर भाग गए। क्रांति की सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस वैन ही घायल कमल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद सीओ थर्ड कुलदीप कुमार और इंस्पेक्टर ललितमोहन ने घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। क्रांति की तहरीर पर पुलिस ने काशीराम और रोहित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। दोनों पर एससी एक्ट भी लगाया गया है।
रिपोर्ट लिख ली गई है। आरोपियों की धरपकड़ को दबिश दी जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - कुलदीप कुमार, सीओ थर्ड