फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

किराए के कमरे में हत्या का मामला: चार बच्चे छोड़कर अतुल के संग भागी थी मीरा

Mon, 08 Jul 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। सुभाष नगर थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में महिला की हत्या के मामले में कछला में दबिश के बावजूद आरोपी या उसके परिवार का कोई पुरुष सदस्य हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस जानकारी करके पड़ोस के गांव से मीरा के पहले पति रामचंद्र को जरूर बुला लाई। पोस्टमार्टम के बाद उसी को मीरा का शव और बेटी सौंप दी गई। मीरा के पांच बच्चे थे। दस महीने पहले मीरा चार बच्चों को पति के पास छोड़कर छोटी बेटी लेकर अतुल के साथ फरार हो गई थी।
विज्ञापन

सुभाष नगर के शकुंतला विहार में दुर्गाप्रसाद के दो मकान पास में ही हैं। एक मकान में वे किराएदारों को रखते हैं। 11 जून को एक युवक, महिला और चार साल की बच्ची को लाया। खुद को बदायूं के कछला का निवासी अतुल बताया। महिला को पत्नी मीरा और बच्ची का नाम काजल बताया। नीचे का कमरा उसे किराए पर दे दिया। अतुल और मीरा का रोज झगड़ा होता था। परेशान दुर्गाप्रसाद ने 24 जून को मकान खाली करा लिया। शुक्रवार शाम अतुल फिर आ गया। अतुल ने बरसात की बात कहकर रात गुजारने की मोहलत मांगी। तब उसी कमरे को खोल दिया गया। शनिवार दोपहर अतुल मीरा की हत्या करके फरार हो गया। कमरे में बेटी काजल पड़ोसी किराएदार प्रियतमा को रोती मिली। बाद में एक कोने में मीरा का शव मिला। इसके ऊपर पल्ली ढांककर लकड़ियां रख दी थीं। इसके बाद पुलिस ने बैंक पासबुक के आधार पर अतुल का सही पता ट्रेस किया।
विज्ञापन

रविवार सुबह दुर्गाप्रसाद के बेटे राजू ने कछला कस्बा जाकर अतुल का घर ट्रेस कर लिया। साढ़े दस बजे सुभाष नगर पुलिस पहुंची तो परिवार में कोई पुरुष सदस्य नहीं मिला। केवल महिलाएं और बच्चे थे। तब ग्रामीणों से जानकारी करके पुलिस पड़ोसी गांव खजरारा गई। वहां से रामचंद्र को खोजा। रामचंद्र ने बताया कि मीरा उसकी पत्नी थी। एक साल में वो तीन बार अतुल के साथ भाग चुकी थी। उसके पांच बच्चे हैं। इनमें से सबसे छोटी बेटी काजल को वो साथ ले गई थी। काफी समय ये लोग फरीदाबाद में रहे और महीना भर पहले यहां आ गए। शुरू में उसने पुलिस की मदद से पत्नी को खोजने की कोशिश की पर वो न सुधरी तो पीछा छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गला दबाकर मारा था मीरा को
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मीरा की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। अतुल की उम्र 21 साल थी तो मीरा की उम्र करीब 35 साल थी। मीरा का सबसे बड़ा बेटा 17 साल का है। अतुल मीरा को भगा तो लाया पर कुछ दिन साथ रखने के बाद ही इश्क का नशा काफूर हो गया। पड़ोसियों के मुताबिक मीरा झगड़ालू और खर्चीली भी थी। इसलिए अतुल ने उससे पीछा छुड़ाने की खातिर उसे मार डाला।


- मीरा का शव और उसकी बच्ची काजल रामचंद्र को सौंप दिए हैं। हत्या की रिपोर्ट मकान मालिक दुर्गाप्रसाद की तहरीर पर ही दर्ज कर ली है। रामचंद्र ने भी एक पत्र देकर बताया है कि अतुल उसकी पत्नी को भगा लाया था और हत्या कर दी। अतुल की तलाश की जा रही है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - हरिश्चंद्र जोशी, इंस्पेक्टर सुभाष नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed