फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

विवाहिता को भगा ले गया उसका ममेरा भाई

Sun, 07 Jul 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
crime
बरेली। बारादरी क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति फलों का थोक व्यापारी है। उसके मुताबिक उसकी पत्नी का ममेरा भाई जाहिद का उसकी अनुपस्थिति में घर पर आना जाना था। बताया कि पत्नी से जाहिद को घर आने का विरोध करने पर पत्नी अकसर उससे झगड़ा करती थी। आरोप है कि इसके चलते जाहिद दो जुलाई को उसकी पत्नी को फुसला कर भगा ले गया। पीड़ित के मुताबिक पत्नी अपने साथ करीब नौ हजार रुपये की नकदी व सोने चांदी के जेवर भी ले गई। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित एसएसपी से मिला। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


छेड़छाड़ का विरोध करने पर की मारपीट, फायरिंग
बरेली। छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने एक महिला के घर में घुसकर उससे मारपीट और धमकाने के लिए हवाई फायरिंग की। महिला के मुताबिक दबंग अकसर रास्ते चलते उसकी बेटियों से छेड़छाड़ करते हैं। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो महिला ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर आरिपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र निवासी एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ रहती है। महिला के पति मजदूरी के चलते अकसर बाहर रहते हैं। महिला के मुताबिक उसके पड़ोसी अकसर छत पे चढ़कर घर में ताक झांक करते हैं और बेटियों पर तंज कसते हैं। विरोध करने पर गाली गलौज करते हैं। बताया कि तीन जुलाई को देर रात पड़ोसी और उसके साथी छत पर चढ़कर अश्लील हरकतें कर रहे थे। आंगन में सोते वक्त अचानक उनकी आंख खुली तो उन्होंने इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी लाठी डंडे लेकर उनके घर में घुस गए और उनके साथ मारपीट व छेड़छाड़ की। शोर सुनकर आस पास वाले इकट्ठे हुए तो हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा लेने गई बेटी को साथ ले गया युवक
बरेली। बारादरी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति मजदूरी करता है। व्यक्ति के मुताबिक मोहल्ले के ही कुछ लड़के उनकी बड़ी बेटी को अकसर परेशान करते थे। बताया कि तीन जुलाई को उनकी दोनों बेटियां मोहल्ले के ही एक चिकित्सक के पास दवा लेने गई थी। लेकिन कुछ देर बाद छोटी बेटी रोते हुए घर लौटी और उनके साथ हुई घटना बताई। आरोप है कि मोहल्ले के ही भूरा, दानिश, रूबी और फरहा उनकी बेटी को जबरन एक टेंपो में बैठाकर ले गए। पीड़ित आरोपियों के घर जानकारी करने गया तो वहां मौजूद उनके परिजनों ने उसे पीटकर भगा दिया। एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed