{"_id":"5d20fffa8ebc3e6cf2319057","slug":"crime-bareilly-news-bly3676595129","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब का घर फूंकने वालों को नहीं पकड़ रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब का घर फूंकने वालों को नहीं पकड़ रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दो सप्ताह पहले गांव के कुछ दबंगों ने एक गरीब के घर में आग लगा दी थी। रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद देवरनियां पुलिस ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। शनिवार को पीड़ित पक्ष डीआईजी से मिला।
देवरनियां थाना क्षेत्र के रहपुरा घनश्याम निवासी रूपलाल के मुताबिक 15 जून की शाम उनकी पत्नी घर में खाना बना रही थी। तभी घर में घुसकर उनकी पत्नी से गांव के मुंशीलाल, मंगलसेन, अमरपाल, हेमेंद्र, पप्पू आदि ने मारपीट की और छप्पर में आग लगा दी थी। इसमें रूपलाल की पत्नी झुलस गई थी, जिसका इलाज चल रहा है। इस घटना की रिपोर्ट देवरनियां थाने में दर्ज कराई गई थी। शनिवार को रूपलाल डीआईजी से उनके कार्यालय में मिले और देवरनियां पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ करने का आरोप लगाया। डीआईजी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।