{"_id":"5d2106f48ebc3e6ca921667b","slug":"crime-bareilly-news-bly3676560139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर बहेड़ी के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर बहेड़ी के युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा। रामनगर से बांद्रा जाने वाली ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। उसके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त 20 वर्षीय अरफान पुत्र असलम निवासी मोहल्ला बाजार बहेड़ी जिला बरेली के रूप में की गई। एसआई भूपाल सिंह ने बताया कि अरफान हल्द्वानी में बिजली का काम करता था। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह ट्रेन से घर जा होगा, तभी चलती ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को बहेड़ी ले गए हैं। ब्यूरो
बरेली डिपो की बस से चरस बरामद, तस्कर फरार
पीलीभीत। नौजल्हा एसएसबी के इंस्पेक्टर जयंत सरकार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बरेली से रमनगरा, गभिया, खटीमा के बाद दिल्ली जा रही बरेली डिपो की बस में चरस ले जाई जा रही है। बस शाम को गभिया से चली। इधर, एसएसबी जवान और रमनगरा चौकी इंचार्ज पवन शर्मा पुलिस बल के साथ चेकिंग के लिए शारदा सागर डैम के नजदीक पहुंचे। पहले से अलर्ट टीम ने बस को रोककर छानबीन की तो एक किलो चरस लावारिस रखी हुई मिली। सवारियों से काफी पूछा गया, लेकिन कोई भी चरस रखकर जाने वाले के बारे में जानकारी नहीं दे सका। बरामद चरस कस्टम के सुपुर्द कर दी गई। ब्यूरो
कबाड़ी के साथ पकड़ा गया बरेली का वाहन चोर, दस बाइक बरामद
लखनऊ। पुलिस अधीक्षक उत्तरी सुकीर्ति माधव ने बताया कि विभूति खंड थाने की टीम ने कठौता झील के पास घेराबंदी करके इंदिरानगर के अपूर्व विहार निवासी करन कुमार व वसंत विहार निवासी राहुल कश्यप को गिरफ्तार करके चोरी की दो बाइक बरामद कीं। पूछताछ में लखनऊ से चुराए दो ई-रिक्शा बाराबंकी के बड्डूपुर में मो. जीशान के जरिये नौ-नौ हजार रुपये में बेचे जाने का खुलासा हुआ। तहकीकात में पता चला कि बरेली के सुभाषनगर स्थित खन्ना बिल्डिंग के पास का निवासी करन गुप्ता इंदिरानगर में किराए पर रहकर राहुल कश्यप की मदद से चोरी करता था। कबाड़ी जीशान की मदद से चोरी के वाहन ठिकाने लगाए जा रहे थे। बरामद बाइक में एक बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र से चोरी की थी। ब्यूरो