{"_id":"5d1fbe8a8ebc3e3cd810e802","slug":"crime-bareilly-news-bly3675167132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने पिता को घर में घुसकर धमकाया, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने पिता को घर में घुसकर धमकाया, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बेटे के चाल-चलन और व्यवहार से परेशान होकर एक पिता ने अपने बेटे को संपत्ति से बेदखल कर दिया तो वह उन्हें धमकाने के लिए जबरन घर में घुस गया। पीड़ित की शिकायत पर उनके बेटे के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
इज्जतनगर क्षेत्र की महानगर कालोनी निवासी करन सिंह बीएसएनएल के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। इनके मुताबिक उनका बड़ा बेटा प्रदीप उन्हें अकसर परेशान किया करता है। अकसर घर में मारपीट और गाली गलौज करता है। बताया कि उसके चाल चलन से परेशान होकर उन्होंने 26 जून को उसे कानूनी तौर पर अपने संपत्ति से बेदखल कर दिया। आरोप है कि इसके चलते वह बन्नूबाल नगर स्थित घर में मंगलवार की रात घुस गया और उन्हें धमकाने लगा। इसके चलते उन्होंने यूपी 100 को फोन करके पुलिस को सूचना दी। वह उसे साथ ले गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद वह दोबारा घर में घुस गया और अपनी मां और बहन से भी बदतमीजी करने लगा। इसके बाद उन्होंने थाने में उसके खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।