{"_id":"5d1bb88f8ebc3e3cbd739820","slug":"crime-bareilly-news-bly3670610108","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुहेलखंड विश्वविद्यालय की शिक्षक के खाते से उड़ाए नौ हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की शिक्षक के खाते से उड़ाए नौ हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग की शिक्षक के खाते से जालसाजों ने 8800 रुपये उड़ा दिए। शिकायत पर एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने जांच के आदेश दिए हैं।
धंतिया गांव की प्रियंका गंगवार रुहेलखंड विवि के फार्मेसी विभाग में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात साढ़े नौ बजे किसी ने उनके मोबाइल पर कॉल कर कहा कि वह उनकी चचेरी बहन गुड़िया का पति है। उसे कुछ ऑनलाइन पेमेंट करना है जिसमें दिक्कत आ रही है। फोन करने वाले ने प्रियंका से मदद मांगी तो उन्होंने उसके मुताबिक प्रोसेस शुरू कर दी। दूसरी ओर से चार लिंक भेजे गए। जो बताया गया, प्रियंका करती रहीं। इसी दौरान उनके खाते से 8800 रुपये की रकम उड़ा दी गई। इसके बाद फोन करने वाले ने उनसे दूसरा खाता नंबर पूछना शुरू कर दिया। उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो उन्होंने अपनी बहन को कॉल की। पता लगा कि उसके पति ने कॉल नहीं की है। प्रियंका के मुताबिक बहन की हाल ही में शादी हुई है।वह बहनोई की आवाज नहीं पहचानती थीं, इसलिए धोखा खा गईं।