{"_id":"5d1bb8818ebc3e3cde204ec1","slug":"crime-bareilly-news-bly3670505165","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी कर बहन ने हड़पा बुजुर्ग भाई का मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी कर बहन ने हड़पा बुजुर्ग भाई का मकान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गवाही के नाम पर धोखे से मकान का बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए एक बुजुर्ग ने बहन और उसके परिवार के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के मौलानगर निवासी निसार बेग (65) ममेरी बहन महजबीन के साथ रहते हैं। निसार ने शादी नहीं की। उनके मुताबिक उन्होंने ममेरी बहन के सेवाभाव के चलते मकान उसे दे दिया था। बताया कि यह बात उसकी बहन शहाना को अच्छी नहीं लगी और वह मकान हड़पने की सोचने लगी। आरोप है कि बहन शहाना और भांजा रियाजउद्दीन 23 अक्तूबर 2018 को धोखे से गवाही देने के बहाने उन्हें रिजस्ट्री कार्यालय ले गया और बैनामे पर साइन करा लिए। बताया कि 27 मई को उन्हें घर से निकालने की भी कोशिश की गई । पुलिस के कोई कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने एडीजी से शिकायत की। जिस पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। ब्यूरो