{"_id":"5dcdaed68ebc3e55003c18c1","slug":"crime-baheri-news-bly384011150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, दंपती दिखा न तेजाब फेंकने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज, दंपती दिखा न तेजाब फेंकने वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। दंपती पर तेजाब फेंकने की एफआईआर दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने बृहस्पतिवार को पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जाफरी चौराहे से लेकर मोहम्मदपुर चौराहे तक की फुटेज देखी गईं, लेकिन इनमें न तो स्कूटी सवार दंपती पर नजर आया और न ही तेजाब फेंकने वाले। सीसीटीवी फुटेज में कुछ नहीं मिला तो पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। जिस स्थान पर घटना बताई जा रही है, वहां रहने वाले लोगों ने भी इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है। अब पुलिस दूसरे पहलुओं पर जांच कर रही है।
दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार रात अखिलेश पत्नी नेहा ठाकुर को स्कूटी सिखा रहे थे। नैनीताल रोड पर नंदलाल ज्वैलर्स की दुकान से बाइक सवार तीन युवकों ने उनका पीछा किया। जब वे धोबी तालाब रोड पर पहुंचे तो युवकों ने उन पर तेजाब फेंक दिया। जिससे नेहा और अखिलेश के चेहरे झुलस गए। पुलिस घटनास्थल के स्थान जाफरी चौराहे और मोहम्मदपुर तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है, लेकिन पुलिस को दंपती और तेजाब फेंकने वाले तीनों युवक कहीं नजर नहीं आ रहे। पुलिस ने घटना के आधा घंटा पहले और बाद के समय के सीसीटीवी फुटेज भी देखे। इनमें नैनीताल रोड पर 9:10 मिनट पर दंपती मिलन कनफेक्शनरी दिखे, लेकिन इसके बाद वे कहीं नजर नहीं आए। बृहस्पतिवार को दिनभर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही, लेकिन उसके हाथ कोई ऐसा सबूत नहीं लगा, जिससे वह आरोपियों तक पहुंच सके।
पुलिस को नेहा से नहीं मिलने दे रहे परिजन
तेजाब चेहरे पर पड़ने से झुलसी बताई जा रही नेहा से पुलिस को नहीं मिलाया जा रहा है। रिपोर्ट में भी पति ने पत्नी का नाम शामिल नहीं किया है। पुलिस का कहना है परिजन पहले बोले कि शेखुपुर के एक अस्पताल में हैं, फिर बोले बरेली में भर्ती है। बाद में बताया कि नेहा को घर ले आए हैं। इसके बाद फिर बरेली में भर्ती होने की बात कहने लगे। नेहा को किस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, परिजन यह पुलिस को नहीं बता रहे। पुलिस इस मामले की जांच कई और एंगल से भी कर रही है। नेहा से पूछताछ के बाद पुलिस उनके पति से भी पूछताछ करेगी। कर्नाटक के अखिलेश ने नेहा से विवाह किया था। वह ससुराल में पत्नी के साथ आए थे।
विज्ञापन
‘बैटरी वाला कम तीव्रता का तेजाब इस्तेमाल किया गया है। नेहा के बयान दर्ज किए जाने है, ताकि इस तरह की हरकत करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके। पुलिस इस केस का खुलासा करने में लगी हुई है। मामले में कुछ और तथ्य भी सामने आए हैं। जिन पर नेहा ठाकुर से मिलने के बाद ही आगे बढ़ा जा सकता है।’
- सतेंद्र कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज बहेड़ी।