फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

नकली शराब बनाते सेल्समैन गिरफ्तार, एक फरार

Sat, 17 Aug 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
crime
भोजीपुरा। आबकारी की टीम ने आटामांडा में देसी शराब की दुकान पर छापा मारकर एक सेल्समैन को नकली शराब बनाते पकड़ लिया, जबकि दूसरा सेल्समैन भाग निकला। आबकारी निरीक्षक शैलेश कुमार शुक्ल ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भोजीपुरा क्षेत्र में आटामांडा-धौंराटांडा रोड पर देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन हरीश निवासी ठिरिया जशोदा, थाना देवरनिया और मुकेश पाल सिंह निवासी टाह कासमपुर है। आबकारी निरीक्षक शैलेश कुमार शुक्ला को जानकारी मिली की दोनों सेल्समैन दुकान में नकली देसी शराब बनाकर बेचते हैं। इस पर आबकारी निरीक्षक ने टीम के साथ मंगलवार शाम दुकान पर छापा मारा। छापे में दुकान से नकली शराब के 45 क्वार्टर, 59 ढक्कन, 84 नैक सील और एक सूजा बरामद हुआ। आबकारी टीम ने सेल्समैन हरीश को मौके से हिरासत में ले लिया। जबकि मुकेश झांसा देकर भाग गया। सूत्रों के मुताबिक दोनों काफी समय से नकली शराब बनाकर बेचने का धंधा कर रहे थे। आबकारी निरीक्षक की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 60(1) और धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार को पुलिस ने हरिश को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed