{"_id":"5d3a14258ebc3e6d117f28a0","slug":"crime-baheri-news-bly3699341112","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालकुंआ-बरेली पैसेंजर में महिला से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालकुंआ-बरेली पैसेंजर में महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। बरेली लालकुंआ पैसेंजर से किच्छा जा रही महिला को अकेला पाकर तीन युवकों ने रिछा स्टेशन से छेड़छाड़ शुरू कर दी। किसी तरह महिला ने परिजन को सूचना दी और बहेड़ी स्टेशन पर उतर गई। इसके बाद उसके परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपियों को तलाशते रहे, लेकिन वह नहीं मिले तो घटना की तहरीर किच्छा थाने में दी।
किच्छा के पंजाबी मोहल्ला की एक महिला बेटे के इलाज के लिए बरेली के एक निजी चिकित्सक के यहां आई थी। बरेली लालकुंआ पैसेंजर घर लौट रही थी। महिला के साथ बोगी में तीन युवक बैठे थे। रिछा स्टेशन पर सवारियां उतर गईं तो बोगी में महिला बेटे के साथ अकेली रह गई। अकेला पाकर तीनों युवक महिला को रिछा से लेकर बहेड़ी परेशान करते रहे। उसने किसी तरह फोन कर परिजन को सूचना दी और बहेड़ी स्टेशन आने पर ट्रेन से उतर गई। तीनों लड़के भी वहीं उतर गए। महिला टिकट विंडो के मेन गेट पर सहमी हुई परिजन के आने तक खड़ी रही। तीनों लड़के उसके आसपास मंडराते रहे। जब आरपीएफ की टीम गश्त करती हुई पहुंची तो भाग निकले। इस बीच महिला के परिजन भी कार से स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों को काफी देर स्टेशन पर तलाश, लेकिन मिले नहीं। कुछ लोगों ने आरपीएफ से शिकायत करने की बात कही। इस पर उनका कहना था कि वह खुद उन्हें सबक सिखायेंगे। आज नहीं तो कल कभी न कभी उनके हत्थे जरूर चढे़ंगे। इसके बाद महिला ने किच्छा थाने में मामले की तहरीर दी है। बताया जाता है कि तीनों आरोपी किच्छा थाना क्षेत्र के ही थे, जिनकी महिला और उसके परिजन ने पहचान कर ली है। किच्छा पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसा था तो महिला को तत्काल थाने जाकर शिकायत करना चाहिए थी। उससे भी पहले स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ को बताकर तीनों पकड़वा देना चाहिए था। बावजूद इसके पुलिस इस मामले में छानबीन करेगी। पीड़ित पक्ष कभी भी आकर मिल सकता है। - अलोक अग्रहरि, सीओ बहेड़ी।