{"_id":"5e0a56a68ebc3e88217d32b3","slug":"crime-aonla-news-bly390038670","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवस्थान पर ग्रामीण की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवस्थान पर ग्रामीण की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरुनगला के बनखंडी मंदिर में बेटी के साथ आए थे भमोरा के रामकिशन
इलाके में नरबलि देने की कोशिश का शोर
बिशारतगंज। हरुनगला के बनखंडी शिव मंदिर में बेटी के साथ प्रसाद चढ़ाने आए ग्रामीण पर एक सिरफिरे ने पीछे से गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए मझगवां पीएचसी ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया।
भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम पमारी निवासी रामकिशन अपनी 18 वर्षीय पुत्री किरन के साथ सोमवार दोपहर को थाना बिशारतगंज के गांव हरुनगला में स्थिति बनखंडी नाथ शिव मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए थे। प्रसाद चढ़ाने के बाद रामकिशन जब दंडवत प्रणाम कर रहे थे। इसी दौरान हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचे आंवला के गांव अडूपुरा निवासी मुनेश पुत्र बांकेलाल ने कुल्हाड़ी से रामकिशन की गर्दन पर प्रहार किया। कुल्हाड़ी सिर के पिछले हिस्से में लगी। राम किशन की चीख पर मंदिर में मौजूद लोग दौडे़ तब तक हमलावर ने बाएं हाथ पर दूसरा प्रहार कर दिया। लोगों ने हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया वह भाग निकला। घटना में नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, गर्दन पर हमले को लेकर इलाके में नरबलि की चर्चा है। हालांकि इंस्पेक्टर इसे सिरफिरे की हरकत बता रहे हैं। वहीं, एसएसपी के पीआरओ केवी यादव से पूछा गया तो उन्होंने भी नरबलि की कोशिश जैसी किसी घटना से इंकार किया।