फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

शौच को गई नाबालिक के साथ पडौसी युवक ने किया जबरन दुराचार मुकदमा दर्ज

Tue, 26 Nov 2019 06:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
crime
भमोरा/आंवला। रविवार रात शौच को गई किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। दो घंटे बाद घर पहुंची किशोरी ने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। थाना पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

किशोरी के भाई की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 वर्षीय किशोरी रविवार रात नौ बजे घर के पास ही यूकेलिप्टस के बाग में शौच करने गई थी, तभी देवचरा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी उमेश कश्यप ने उसे पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। सीओ आंवला रामप्रकाश ने बताया किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


दो घंटे तलाशते रहे परिजन
किशोरी की मां ने बताया बेटी शौच जाने के लिए कह कर गई थी, लेकिन जब काफी देर के बाद भी नहीं लौटी तो उन्हें चिंता हुई। उन्होंने इसकी परिवार के लोगों को जानकारी दी तो सभी लोग उसे तलाशने निकल पड़े। घरवाले करीब दो घंटे तक उसे बाग के आसपास खेतों में तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। दो घंटे बाद किशोरी रोते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश
आंवला। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गांव के ही स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। सोमवार को मध्यान्ह अवकाश में जब वह स्कूल से घर खाना खाने आ रही थी तभी एक युवक ने उसे पकड़ लिया और झाड़ियों में खींचकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। साथ चल रही सहपाठी ने इसकी घरवालों को सूचना दी तो वे मौके पर पहुंचे, तभी युवक भाग गया। छात्रा के घरवाले आरोपी के घर शिकायत करने गए तो उन पर हमला करने की कोशिश की गई। महिला की मां ने थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


छात्रा से छेड़खानी के मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट, एक को जेल भेजा
फतेहगंज पूर्वी। दुकान से चीनी लेकर लौट रही छात्रा से छेड़खानी और उसके घरवालों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओ अश्वनी कुमार ने बताया कि रविवार शाम करीब तीन बजे छात्रा दुकान से चीनी लेकर घर लौट रही थी तभी सरैंदा गांव के मनफूल ने उसे रास्ते में रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर उसके घरवाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मनफूल को पकड़ लिया। इसी बीच मनफूल ने अपने घरवालों को बुला लिया। इन लोगों ने छात्र के घरवालों पर हमला करने की कोशिश की। छात्रा को साथ लेकर उसके चाचा रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पीछे से मनफूल भी पहुंच गया और छात्रा के परिजन पर पिटाई करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तभी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सोमवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। छात्रा के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मनफूल, उसके भाई फूलचंद्र और सर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed