{"_id":"5dc9cd448ebc3e5b037e1ce1","slug":"crime-aonla-news-bly3836601176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशारतगंज। रामगंगा-बमियाना रेलवे स्टेशन के मध्य सोमवार सुबह अखा रेलवे क्रॉसिंग के पास बरेली से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई।
बरेली के किला छावनी निवासी राजीव साहू बेटी शैफाली के साथ उझानी जाने के लिए बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन से सिटी स्टेेशन से सुबह 7:30 बजे सवार हुए थे। रामगंगा से चलकर ट्रेन बमियाना रेलवे स्टेशन के बीच अखा रेलवे क्रॉसिंग से पास पहुंची तो कोच के गेट पर खड़े राजीव गिर गए। चलती ट्रेन से गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजीव के गिरते ही शोर मच गया। काफी आगे जाकर ट्रेन रुकी। शैफाली ने जाकर देखा तो राजीव की मौत हो चुकी थी। सूचना पर रिश्तेदार और परिवार वाले पहुंच गए। बिशारतगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।