{"_id":"5d7bff2c8ebc3e0140317b70","slug":"crime-aonla-news-bly3759757142","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैलम में धार्मिक उन्माद फैलाने वालों से वसूली जाएगी मुचलका की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैलम में धार्मिक उन्माद फैलाने वालों से वसूली जाएगी मुचलका की धनराशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला। खैलम में बार-बार धार्मिक उन्माद पैदा करने वाले दोनों समुदाय के लोगों पर पुलिस अब बड़ी कार्रवाई करने का मूड बना चुकी है। अलीगंज पुलिस की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान मुचलका पाबंद किए गए 447 लोगों में से पुलिस अब ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही जो बवाल में शामिल थे। इनसे पुलिस मुचलका की राशि वसूल करने की तैयारी कर रही है। इनमें से पुलिस ने 21 लोगों को पांच लाख और 426 को दो-दो लाख रुपये का मुचलका पाबंद किया था। पुलिस की इस कार्रवाई से खुराफातियों में खलबली मच गई है।
8 सितंबर को पगधार के लिए पूजन सामग्री ले जा रहे युवकों को दूसरे समुदाय के लोगों को पीट दिया था। जिस पर दोनों पक्ष के लोगों आमने सामने आ गए थे। पुलिस ने तहरीर पर देशपाल की तहरीर पर छह ग्रामीणों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद 11 सितंबर की शाम बिना अनुमति जुलूस निकालकर धार्मिक उन्माद पैदा करने के आरोप में पुलिस ने पगधार निकाल रहे 12 लोगों को नामजद करते हुए 60 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को मुचलका पाबंद किया था। हलका दरोगा राम स्वरूप सिंह ने बताया कि गांव का माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले मुचलका पाबंद लोगों को चिह्नित कर मचलके की राशि वसूल करने के लिए रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जाएगी। पुलिस ने ऐसे लोगों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है।