फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crime

खैलम प्रकरण- गांव में पुलिस तैनात, कुछ हुड़दंगी हिरासत में

Tue, 10 Sep 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
crime
अलीगंज। थाना क्षेत्र के खैलम देह जहांगीर गांव में रविवार रात पगधार लगाने के दौरान दो पक्षों में तनाव हो गया था। हवन पूजन सामग्री लेकर जा रहे युवकों को पीटने के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मंगलवार को मोहर्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सोमवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने थाने में दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक की। लोगों से गांव में भाईचारा कायम रखने को कहा। चेतावनी दी कि कोई भी खुराफात होने पर आरोपी जेल भेजे जाएंगे। चर्चा थी कि मौके पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने के बाद कुछ लोगों ने ऐतराज किया तो माहौल बिगड़ा था पर अधिकारियों ने इस बात को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

रविवार रात पगधार लगाने के लिए पूजन सामग्री ले जा रहे युवकों पर गांव के दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला बोल दिया था। इसमें बाबूराम, देशपाल, दिनेश, सोनू, नन्हें गुप्ता, लेखराज और प्रेमपाल घायल हो गए थे। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए थे। इससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया था। घटना की सूचना पर आंवला सर्किल के सभी थानों की फोर्स रात में गांव पहुंच गई थी। पुलिस ने देर रात देशपाल की तहरीर पर जुम्मा, मुजम्मिल, हनीफ, अनीश, साबिर, छोटा सहित छह नामजद व कुछ अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

सोमवार को सीओ रामप्रकाश व एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने दोनों समुदाय के लोगों के साथ वार्ता की। दोनों समुदाय के लोगों से गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील। मंगलवार को मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की बात एसडीएम ने कही। गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान हाजी एहसान खान, जान मोहम्मद, इलियास अहमद, मोहम्मद आजम, नन्हे गुप्ता, लेखराज, सुरेश श्रीवास्तव, ईश्वरी प्रसाद मौर्य आदि मौजूद रहे। वहीं पुलिस गांव से तीन लोगों को उठाकर थाने लाई थी। थाने में तीनों से पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि रात में हुए बवाल में ये लोग भी शामिल थे। हालांरि इन तीनों को निर्दोष बताकर छोड़ने के लिए ग्रामप्रधान के पति सहित कई लोग थानाध्यक्ष से अनुरोध करते रहे। हालांकि पुलिस ने किसी को नहीं छोड़ा। मोहर्रम के बाद इन पर कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा। एसपी देहात का कहना था कि लड़कों में विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसी को तूल देकर प्रचारित कर दिया गया। दोनों पक्ष के संभ्रांत लोगों ने भी इसे लड़कों की गलती बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed