{"_id":"5d1d196f8ebc3e3cc47155ba","slug":"crime-aonla-news-bly367165320","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी आंवला में वार्ड ब्वाय ने खाया जहर, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी आंवला में वार्ड ब्वाय ने खाया जहर, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मानसिक उत्पीड़न से परेशान एक वार्ड ब्वाय ने मंगलवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि पत्नी ने हार्ट अटैक की बात कही है। बरेली के एक अस्पताल में इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। उधर, सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की बात कही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात दो फॉर्मासिस्ट पर मानसिक उत्पीड़न करने और बिना वजह तंग करने की शिकायत वार्ड ब्वाय रवि सिंह ने कुछ महीनों पहले मुख्य चिकित्सा से की थी। इसकी जांच विभागीय अधिकारी कर रहे थे। मंगलवार को संपूर्ण समस्या समाधान दिवस में वार्ड ब्वाय की पत्नी रीना सिंह ने फॉर्मासिस्ट द्वारा लगातार उत्पीड़न करने और किसी अनहोनी घटना को अंजाम देने की शिकायत करते हुए सुरक्षा की मांग की थी। पत्नी की शिकायत के बाद वार्ड ब्वाय ने जहर खा लिया।
उधर, फॉर्मासिस्ट अखिलेश सक्सेना ने लगाए जा रहे आरोपों को अनर्गल बताया। उन्होंने कहा नियम विरुद्ध काम कराने के लिए वार्ड ब्वाय दबाव बनाता है। इसीलिए आरोप लगाकर शिकायत करता है।
विज्ञापन
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनीत शुक्ला ने बताया कि आंवला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत बद से बदतर हो गई है। जांच की जा रही है जल्द ही कर्मचारियों के विवाद को समाप्त करके आमूलचूल परिवर्तन किया जाएगा।
परिवार सहित करेगा आत्मदाह
वार्ड ब्वाय रवि सिंह ने फोन पर बताया कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह परिवार सहित जिला मुख्यालय पर केरोसिन डालकर आत्महत्या कर लेगा।