{"_id":"5df159868ebc3e881e6a395a","slug":"crimc-bareilly-news-bly3877120188","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा ने शिकायत से किया इनकार, गुरु जी को मिला अभय दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा ने शिकायत से किया इनकार, गुरु जी को मिला अभय दान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वायवा के दौरान लैब का नाम न बता पाने पर मुर्गा बनाने के मामले में छात्रा ने शिकायत से इनकार कर दिया है। अन्य छात्रों का कहना है कि शिक्षक के खिलाफ शिकायत न करने को लेकर उस पर दबाव बनाया गया। इस वजह से ही छात्रा खामोश है। वहीं कोई शिकायत न आने से विश्वविद्यालय प्रशासन घटना से ही इनकार कर रहा है।
मंगलवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग विभाग में एक शिक्षक के छात्रों के साथ छात्रा को भी मुर्गा बनाने का मामला सामने आया था। घटना दो तीन दिन पुरानी बताई गई थी। छात्रों ने बताया कि इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में वायबा के दौरान शिक्षक ने कुछ छात्रों से लैब का नाम पूछ लिया। छात्र बता नहीं पाए, जिसमें एक छात्रा भी थी। इस पर गुस्साए शिक्षक ने सभी को मुर्गा बना दिया। छात्रों में इसकी चर्चा शुरू हुई तो वे उत्तेजित हो गए। मंगलवार को मामला मीडिया तक भी पहुंच गया। पहले तो शिकायत की बात कही गई लेकिन छात्रा इसके लिए तैयार नहीं हुई। वहीं, कुछ छात्रों का कहना है कि छात्रा पर शिकायत न करने का दबाव बनाया गया, जिसके चलते बुधवार को मामला रफा-दफा होने जैसा नजर आया। वहीं, विभाग के डीन ने इस संबंध में कोई शिकायत न मिलने की बात कही।