फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

पूर्व विधायक सुल्तान बेग के खिलाफ हो सकती है रिपोर्ट

Thu, 12 Dec 2019 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
crimc
दुष्कर्म पीड़िता को पंचायत में बेपर्दा करने का मामला
विज्ञापन

मीरगंज/बरेली। दुष्कर्म पीड़ित महिला को पंचायत में बुलाकर उसका चेहरा दिखवाने और बयानबाजी कर उसकी पहचान उजागर करने के मामले में पूर्व विधायक सुल्तान बेग घिर गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर एसएसपी ने मामले की जांच सीओ मीरगंज को सौंप दी है। वीडियो भी अफसरों के पास पहुंच गया है।
महिला ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा पर 27 सितंबर को दुष्कर्म के आरोप में मीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के कोई कार्रवाई न करने से आहत पीड़ित महिला ने दो दिन पहले राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की थी। सोमवार को पूर्व विधायक सुल्तान बेेग उसके घर पहुंचे और पंचायत की। उन्होंने पीड़ित महिला को भी पंचायत में बुला लिया। उसके चेहरे से नकाब हटवाकर वीडियो भी बनवा लिया। मंगलवार को यह वीडियो वायरल हुआ तो पूर्व विधायक की इस हरकत पर सवाल उठने लगे। वीडियो में पूर्व विधायक पीड़ित महिला से अपने चेहरे से नकाब हटाने को कहते नजर आ रहे हैं जबकि पीड़ित महिला चेहरा छिपा रही है। पूर्व विधायक ने उससे यह भी पूछा कि बात सबके सामने होगी या अकेले में। पुलिस इस मामले को दबा गई थी। इस मामले में बुधवार को अमर उजाला में खबर छपने के बाद हड़कंप मच गया। एसएसपी और एसपी देहात ने तत्काल इंस्पेक्टर से रिपोर्ट तलब की और वीडियो मंगा लिया। एसएसपी ने सीओ मीरगंज को वीडियो की जांच कर रिपोर्ट तलब की है। सीओ की रिपोर्ट पर ही पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि पूर्व विधायक सुल्तान बेेग अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बता रहे हैं। वहीं, दुष्कर्म के आरोप में फंसे भाजपा नेता संतोष शर्मा का कहना है कि उन्हें राजनीतिक विरोधी फंसा रहे हैं। उन्होंने न दुष्कर्म किया है और न ही किसी की रकम हड़पी है।
विज्ञापन


विवेचना की सुस्त रफ्तार पर सवाल, बदलेंगे विवेचक
पीड़ित महिला ने सीएम के अलावा कई अधिकारियों को पत्र भेजकर आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग की है। कहा है कि वह समझौता करने के लिए धमका रहा है। पुलिस से अपने संबंधों का हवाला देकर कह रहा है कि उसका कुछ नहीं हो सकता। महिला ने विवेचना की सुस्त रफ्तार पर सवाल उठाया है। इस मामले में सीओ मीरगंज जगमोहन बुटोला ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने निर्देश दिया है, जरूरत के हिसाब से विवेचक या विवेचना का थाना बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन के बैनामे पर शुरू हुआ था विवाद
महिला के मुताबिक उसके ससुर के नाम करीब 54 बीघा जमीन थी। संतोष शर्मा ने इसमें से 24 बीघा जमीन का सौदा किया। बैनामा कराने के बाद रुपये देने को कहा लेकिन रुपये नहीं दिए। इसी सदमे में उसके ससुर की मौत हो गई। महिला ने बताया कि काफी समय तक वह अपनी जमीन की रकम लेने की खातिर संतोष के घर के चक्कर काटती रही। एक दिन संतोष ने कहा कि उनके घर आकर रुपये ले जाओ। वह घर गई तो संतोष अकेला था। उसनेेदुष्कर्म किया और फिर धमकी देकर भगा दिया। बाद में उनकी बची हुई 30 बीघा जमीन पर कब्जा कर उसका बैनामा कराने का भी दबाव बनाने लगा। महिला ने विवेचक कृष्ण अवतार पर भाजपा नेता के पक्ष में जांच करने का भी आरोप लगाया।


वीडियो की सत्यता की जांच के आदेश सीओ मीरगंज को दिए गए हैं। उसके आधार पर ही कार्रवाई होगी। महिला की ओर से दर्ज मामले में अभी साक्ष्य खोजे जा रहे हैं। उसमें चार्जशीट लगेगी या एफआर, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी। विवेचना में समय लग सकता है, पर वह निष्पक्ष होगी। इसके लिए निर्देशित किया गया है। - शैलेश पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed