{"_id":"5deea1788ebc3e87d2174534","slug":"crimc-bareilly-news-bly38743824","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा न होने पर दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा न होने पर दे दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते थे ससुराल वाले, पति और सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बरेली। शादी के पांच साल बाद तक बच्चा न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता से दहेज की मांग कर उत्पीड़न शुरू कर दिया और फिर मारपीट कर तलाक दे दिया। पीड़िता ने थाना बारादरी में पति और सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट के मुताबिक रुखसार का निकाह करीब पांच साल पहले एजाजनगर गौंटिया निवासी अल्ताफ के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पति अल्ताफ, सास बबली और ससुर शफीक दो लाख रुपये, बाइक आदि लाने की मांग करते थे। पांच साल तक उन्हें बच्चा नहीं हुआ तो ससुराल वालों का उत्पीड़न और ज्यादा बढ़ गया। भूखा, प्यासा रखकर मारपीट करने लगे। 23 नवंबर की शाम ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की। पति ने कहा कि मैंने तुझे तलाक दे दिया है और घर से निकाल दिया। इस पर लोगों ने समझौता कराकर चार दिसंबर को दोबारा ससुराल भेज दिया तो दोबारा मारपीट की गई। फिर ससुर के कहने पर पति ने मोहल्ले वालों के सामने ही उन्हें तीन बार तलाक बोल दिया। उनके भाई से भी मारपीट की गई। एसएसपी से शिकायत के बाद बारादरी पुलिस ने पति अल्ताफ, ससुर शफीक और सास बबली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।