फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   crimc

पांच किलो चरस के साथ तीन नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
crimc
पांच किलो चरस के साथ तीन नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला, बरेली

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, नेपाल से लाकर बरेली में करती थीं सप्लाई
विज्ञापन

एक महिला बरेली में रहकर बनाती थी नेटवर्क, पुलिस ने शुरू की पड़ताल

रेली। कोतवाली पुलिस ने नेपाल की तीन चरस तस्कर महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच किलो चरस बरामद की है। गैंग की एक महिला बरेली में रहकर नेटवर्क बनाती थी और फिर नेपाल से चरस मंगाकर बरेली और आसपास के जिलों में सप्लाई करती थी।
रविवार रात कोतवाली पुलिस ने गांधी उद्यान के पास से नेपाल के जिला नेपालवार्के के नेपालगंज निवासी ललिता पत्नी विशाल, कोलपुर नेपालगंज निवासी गंगा उर्फ धनसरा पत्नी गोविंदा और नेपालगंज की ही मीना गिरि पत्नी ज्ञाने बुझधर को गिरफ्तार किया। इनके पास से पांच किलो चरस बरामद की गई, जो बैग में रखी थी। पूछताछ में सामने आया कि मीना ने पिछले काफी समय से बरेली में अपना ठिकाना बना रखा है। वह यहां नेटवर्क बनाती थी और फिर तीनों नेपाल से चरस लाकर यहां सप्लाई करती थीं। अब पुलिस इनके स्थानीय नेटवर्क की तलाश कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में सब इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, सुमन देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

पहली बार पकड़ में आईं
कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल के मुताबिक तीनों महिलाएं लंबे समय से यहां चरस की सप्लाई कर रही थीं। इसकी सूचना भी मिल रही थी, लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रही थीं। इसकी वजह यह भी रही कि शहर में रहकर नेटवर्क बनाने वाली मीना जल्दी-जल्दी अपना ठिकाना बदल लेती थी। जिन लोगों के साथ वह रहती है, वे निचले तबके के होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed